{"_id":"61423b7b8ebc3e9e6324b1c2","slug":"angry-over-irregularities-in-electricity-bill-sonbhadra-news-vns61182729","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल में गड़बड़ी होने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन 18-51-01","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल में गड़बड़ी होने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन 18-51-01
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। सौभाग्य योजना के तहत ज्यादातर उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर ग्राम पंचायत जुगैल के बेलगढ़ी गांव के उपभोक्ताओं ने बुधवार को ओबरा विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उपखंड अधिकारी वीके सिंह को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो महीने पहले ही बिजली आपूर्ति शुरू हुई है और बिजली का बिल छह हजार रुपये से ज्यादा आ गया है। विसंगतियों की हालत यह है कि कई विद्युत मीटर दूसरों के घरों में लगा दिया गया है। कई बिल ऐसे नाम पर भेजे जा रहे हैं जिस नाम का उस गांव में उपभोक्ता ही नहीं है। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता ओमप्रकाश अंबर ने पीसीएल पर सरकार को गलत आंकड़े भेजने का आरोप लगाया। कहा कि पीसीएल विभाग की गलत सूचना के आधार पर ही सरकार शत प्रतिशत विद्युत आपूर्ति के दावे कर रही है। इस क्षेत्र में विभाग केवल कागजों पर बिजली पहुंचा रहा है। भाजपा नेता राकेश चंद्रवंशी ने कहा कि पीसीएल गलत जानकारी देकर सरकार की छवि धूमिल करने का काम कर रहा है। इस दौरान जमुना यादव, उर्मिला, जग्गी देवी, रामफल, विनोद, कल्लूराम, सुरेश, भगत, महेंद्र, बवंडर, तपेशिया देवी, विमली देवी, अमरनाथ, पप्पू, सुभाष गुप्ता, राम नरेश आदि रहे।