{"_id":"663fa8d25b5b3a78890832ba","slug":"angry-consumers-reached-the-substation-due-to-power-cut-and-created-ruckus-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-112912-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली कटौती से गुस्साए उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंचे, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली कटौती से गुस्साए उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंचे, किया हंगामा
विज्ञापन
बेतहाशा बिजली कटाैती से आजिज उपभोक्ताओं ने शनिवार को चोपन विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उपकेंद्र पर मौजूद अधिकारियों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। उपभोक्ता जेई को मौके पर बुलाने और बेहतर आपूर्ति का लिखित आश्वासन देने की बात कह रहे थे।
बृहस्पतिवार की शाम आई तेज आंधी के बाद से चोपन नगर व आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद कुछ देर के लिए बिजली आई और फिर गुल हो गई। यह क्रम शुक्रवार को पूरे दिन बना रहा। फॉल्ट की मरम्मत का हवाला देते हुए बिजली कर्मी आपूर्ति बहाल करने की दलील देते रहे। शनिवार को भी दोपहर तक बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो उपभोक्ता लामबंद होकर उपकेंद्र पहुंच गए।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन, भाजपा के चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में पहुंचे उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मौके पर उपस्थित जेई मीटर, एसएसओ सहित अन्य कर्मचारियों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। उनका कहना था कि 48 घंटे बीत गए हैं, लेकिन अब तक किसी भी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। फॉल्ट कब तक दूर होगा, यह भी कोई बताने वाला नहीं है। बिजली कटौती से गर्मी में लोग बेहाल हैं। पानी का संकट बना हुआ है। घंटों कटौती के बाद कुछ देर के लिए बिजली आ रही है और फिर गुल हो जा रही है। लोग जेई को बुलाने की मांग कर रहे थे, लेकिन दो घंटे बाद भी जेई के न पहुंचने से उनमें गुस्सा था।