फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anganwadi assistant of Hardi village sacked

हर्दी गांव की आंगनबाड़ी सहायिका बर्खास्त

Tue, 29 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi assistant of Hardi village sacked
लंबे समय से अनुपस्थित चल रही कोन ब्लॉक के हर्दी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात आंगनबाड़ी सहायिका ममता देवी को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका वर्ष 2017 से आंगनबाड़ी केंद्र पर लगातार अनुपस्थित चल रही थी। बीते 22 फरवरी को ममता देवी से अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन ममता देवी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी चोपन के स्पष्टीकरण का कोई जवाब नहीं दिया गया। 17 जून को मुख्य विकास अधिकारी की तरफ से अंतिम अवसर प्रदान करते हुए लगातार अनुपस्थिति रहने के संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए निर्देशित किया गया। ममता देवी ने उक्त पत्र का जवाब 23 जून को दी, लेकिन जवाब के साथ कोई भी साक्ष्य नहीं दिया। जवाब भी संतोषजनक नहीं था। इसलिए ममता को मानदेय आधारित सेवा में नहीं रखा जा सका। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र हर्दी की आंगनबाड़ी सहायिका को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed