फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   An old man living alone at home committed suicide by hanging himself.

Sonebhadra News: घर में अकेले रह रहे वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 06 Feb 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
An old man living alone at home committed suicide by hanging himself.
अनपरा। रेणुसागर चौकी क्षेत्र के परासी में एक वृद्ध ने पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन


मूल रूप से वाराणसी निवासी अनिल बर्नवाल (62) नगर के पूर्वी परासी स्थित अपने मकान में रहते थे। दोपहर में वह अपने कमरे में गए लेकिन बाहर नहीं निकले। पड़ोस में रहने वाले उनके भाई जब खाना खाने के लिए बुलाने गए तो दरवाजा नहीं खुला। काफी आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो उनकी बेटियों को सूचना दी गई। उनका भी फोन नहीं उठने पर छत पर चढ़कर झांका तो पंखे के सहारे लगे फंदे से झूलते दिखे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। रेणुसागर चौकी प्रभारी संजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को फंदे से उतारकर पुलिस ने कब्जे में लिया। शव को पोस्टर्माटम के लिए दुद्धी भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनिल की तीन बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। एक अभी बाहर रहकर पढ़ाई कर रही है। कोरोना काल में उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। घर में अकेले रहने के कारण वो अक्सर तनाव में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed