फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ambedkar statue vandalized; three suspects detained.

Sonebhadra News: आंबेडकर की मूर्ति तोड़ी, तीन संदिग्ध हिरासत में

Sun, 30 Aug 2026 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue vandalized; three suspects detained.
निपराज गांव में शरारती तत्वों की तरफ से डाॅ आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के निपराज गांव में शनिवार रात शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और घटनास्थल पर एकत्र होकर दोषियों का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। बसपा, भीम आर्मी और आजाद हिंद समाज के नेताओं ने भी मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई और कड़ी कार्रवाई की मांग की। जानकारी मिलने पर पहुंचे एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार और सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने लोगों को समझाकर शांत कराया। वाराणसी से नई मूर्ति मंगवाकर विधि-विधान से स्थापित कराई गई। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। रविवार सुबह कुछ लोगों की नजर डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर पड़ी तो उसका सिर गायब देखकर वे दंग रह गए। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने से तनाव की स्थिति बनने लगी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राबटर्सगंज कोतवाली धर्मेंद्र सिंह लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गए। वहीं, एएसपी और सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। बसपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र रत्ना, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध और आजाद हिंद समाज के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बाबूलाल राव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि विधि-विधान से नई मूर्ति स्थापित करा दी गई है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed