Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Aman and Priti achieved success in the FMGE examination.

Sonebhadra News: अमन और प्रीति ने एफएमजीई परीक्षा में हासिल की सफलता

Wed, 11 Nov 2026 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Aman and Priti achieved success in the FMGE examination.
रॉबर्ट्सगंज नगर के विकास नगर कॉलोनी निवासी एडवोकेट विकास शाक्य की छोटी पुत्री प्रीति शाक्य ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम (एफएमजीई) उत्तीर्ण कर लिया है। उन्होंने रूस की कज़ान स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी।
विज्ञापन

वहीं, घोरावल तहसील क्षेत्र के मधका गांव निवासी अमन सिंह ने भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। अमन सिंह ने परीक्षा में 1865वीं रैंक प्राप्त की है। उनके पिता गोविंद सिंह मधका गांव के ग्राम प्रधान हैं, जबकि माता सीमा सिंह गृहिणी हैं। अमन ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई यूपी कॉलेज, वाराणसी से की। इसके बाद वर्ष 2025 में रूस की उल्यानोवस्क स्टेट गवर्नमेंट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। कठिन परिश्रम और लगन से उन्होंने यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन

विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों को भारत में चिकित्सा सेवा देने के लिए एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। इसका आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की ओर से किया जाता है। प्रीति की सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed