{"_id":"6352afca4a38716a703dfa9b","slug":"amalori-became-champion-in-athletics-event-cws-runner-up-sonbhadra-news-vns6801666122","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स स्पर्धा में अमलोरी बना चैंपियन, सीडब्ल्यूएस रनर अप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स स्पर्धा में अमलोरी बना चैंपियन, सीडब्ल्यूएस रनर अप
विज्ञापन
एनसीएल में आयोजित अंतरक्षेत्रीय स्पर्धा की विजेता टीम ट्राफी के साथ।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीएल निगाही क्षेत्र में दो दिवसीय एनसीएल अंतरक्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार शाम समापन हो गया। प्रतियोगिता के दौरान सभी परियोजनाओं व इकाइयों से महिला व पुरुष खिलाड़ियों की 12 टीमों ने भाग लिया था।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, भाला फेंक, गोला फेंक, तीरंदाजी, साइकिल रेस, रिले रेस आदि स्पर्धाएं हुईं। इसमें 385 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अमलोरी क्षेत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। केंद्रीय कर्मशाला (सीडबल्यूएस) जयंत दूसरे स्थान पर रहा।
व्यक्तिगत चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में जयंत से जगत बैस, महिला वर्ग में मुख्यालय से इंदुबाला और अमलोरी से तृप्ति पुरी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अलग-अलग स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर महाप्रबंधक एसएस हसन, हरीश दुहान, सतीश झा, संजय कुमार, आरके पांडेय, अजय कुमार, ओपी मालवीय, बीएन सिंह, सर्वेश सिंह आदि रहे।