फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Alternative route ready; movement of light and heavy vehicles has begun

Sonebhadra News: तैयार हुआ वैकल्पिक मार्ग, हल्के व भारी वाहनों का आवागमन शुरू

Tue, 04 Aug 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Alternative route ready; movement of light and heavy vehicles has begun
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य के दौरान आमजन को होने वाली असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग तैयार करा दिया है। अब इस मार्ग पर हल्के एवं भारी दोनों प्रकार के वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो गया है। रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में निर्माण कार्य के कारण उत्पन्न यातायात समस्या का त्वरित समाधान करते हुए सीमेंट-कंक्रीट (सीसी) का वैकल्पिक मार्ग तैयार कराया गया। इसके निर्माण से अब वाहनों का आवागमन सुरक्षित एवं सुगम हो गया है। रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ओवरब्रिज के निर्माण के बाद रेलवे फाटक पर रुकने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी, जिससे यातायात अधिक सुरक्षित और सुचारु होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। एसडीएम सदर आशीष कुमार त्रिपाठी ने किया और संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था लगातार सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ जारी है। निर्माण कार्य के दौरान भी आमजन की सुविधा, सुरक्षा तथा निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed