{"_id":"650f31a3d22b0b6480071834","slug":"along-with-good-education-teachers-should-take-facility-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-3836-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अच्छी शिक्षा के साथ बच्चों की हर सुविधा का ध्यान रखें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अच्छी शिक्षा के साथ बच्चों की हर सुविधा का ध्यान रखें शिक्षक
विज्ञापन
चोपन। गुरमुरा में स्थापित विंध्याचल मंडल के अटल आवासीय विद्यालय का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया। वाराणसी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े मंडल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पीएम के संदेशों को सुना। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही सुविधा का ध्यान रखने का निर्देश दिया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामशकल, समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी., डीएम चंद्रविजय सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए इसे बड़ी सौगात बताते हुए जनप्रतिनिधियों ने उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया।सांसद ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ उनकी हर सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाय। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण प देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त पंकज कुमार राणा, प्रधानाचार्य वीके मंडल, भाजपा के जिला मंत्री रामसुंदर निषाद, संजीव तिवारी, दिनेश बियार, सत्यनारायण व इंद्रजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।
उखड़ी सड़क देख मंडलायुक्त नाराज, कहा : फिर से बनाओ
चोपन। अटल आवासीय विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मंडलायुक्त ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर की उखड़ी सड़क देख नाराजगी जताई। कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस सड़क को फिर से बनाया जाय। गुणवत्ता पूर्ण निर्माण न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।