फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegations of rigging in ANM recruitment, demand for investigation

एएनएम भर्ती में धांधली का आरोप, जांच की मांग

Fri, 03 Jun 2022 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in ANM recruitment, demand for investigation
जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हुई एएनएम की भर्ती में एक अभ्यर्थी ने धांधली का आरोप लगाया है। डीएम को पत्र सौंपकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिर्जापुर निवासी नीलम पटेल ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह ओबीसी वर्ग से आती है। इस वर्ग की कटऑफ के अनुसार उसका चयन ओबीसी की सूची में तीसरे स्थान पर होना चाहिए था। उसका प्रतिशत 63.09 होने के बावजूद उसे जनरल श्रेणी की प्रतीक्षारत सूची में पांचवें स्थान पर रखा गया है, जबकि ओबीसी वर्ग में ही 61.33 वाले अभ्यर्थी का चयन किया गया है। आरोप यह भी है कि फार्म के सत्यापन के दौरान भी उसके जाति प्रमाण पत्र को मान्य किया गया था, मगर अब अनियमितता बरतते हुए उसको चयन से वंचित कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। कुछ अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र पुराने होने से उसे निर्देशों के तहत अमान्य किया गया जिससे अभ्यर्थी को संबंधित श्रेणी का लाभ नहीं मिलना है। बताते चलें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पिछले कुछ वर्ष में हुई भर्तियों और भुगतान के मामले में लोग अब दबी जुबान आवाज भी उठा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार भुगतान में बड़ा खेल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed