फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegations of extortion of money at Sahaj Jan Seva Kendras, BJP workers created a ruckus

सहज जनसेवा केंद्रों पर धन उगाही का आरोप, भाजपाइयों ने किया हंगामा

Fri, 31 Dec 2021 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Allegations of extortion of money at Sahaj Jan Seva Kendras, BJP workers created a ruckus
नगर स्थित सहज सेवा केंद्रों पर ई-श्रम कार्ड बनाने में उगाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को भाजपाइयों ने हंगामा किया। धोबिया नाला स्थित दो सहज सेवा केंद्र पर हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक भाटिया, अनिल सिंह व मजदूर नेता दुर्गा प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए नि:शुल्क ई-श्रम कार्ड बनवाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराने पर जोर दिया है। इस कारण नगर के धोबिया नाला स्थित सहज सेवा केंद्रों पर भारी भीड़ दो दिनों से चल रही है। इस दौरान श्रमिकों से 50-100 रुपया तक खुलेआम लेकर सरकार को बदनाम किया जा रहा है। नगर निवासी सीता देवी, धीरेंद्र केशरी, जमुना, गीता आदि ने बताया कि एक ई-श्रमकार्ड का 70 रुपया लिया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति ज्यादा पैसा दे रहा है उसका जल्दी बनाकर दे दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed