फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegations of disturbances in railway doubling

रेलवे दोहरीकरण के कार्य में गड़बड़ी का आरोप

Sat, 31 Oct 2020 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Allegations of disturbances in railway doubling
म्योरपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चांद प्रकाश जैन ने रेल मंत्री को पत्र भेज कर गढ़वा से चोपन तक हो रहे रेलवे के दोहरीकरण कार्य में संबंधित कंपनी की ओर से अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में कहा है कि दोहरीकरण कार्य में जहां-जहां पहाड़ियां काटी जा रही हैं, वहां मिट्टी के अंदर निकले पत्थर को तोड़कर बोल्डर निकाले जा रहे हैं और उस बोल्डर का उपयोग किया जा रहा है। यह सब करने के बावजूद बोल्डर पत्थर की रॉयल्टी कंपनी जमा नहीं कर रही है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। कहा कि इस संबंध में खान विभाग में शिकायत की तो खनन विभाग के सर्वेयर ने जांच की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने दोहरीकरण कार्य के उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाई की मांग की है। खनिज विभाग के सर्वेयर संतोष पाल ने कहा कि जांच की जा रही है। यदि राजस्व की चोरी हो रही है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed