फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   All shopkeepers also instructed to apply face masks

सभी दुकानदारों को भी फेस मास्क लगाने का निर्देश

Sat, 10 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
All shopkeepers also instructed to apply face masks
सोनभद्र। तेजी से कारोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार कोरोना को लेकर प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। सभी दुकानदारों को खुद मास्क लगाने का निर्देश दिया गया है। कहा गया कि दुकानदार ग्राहकों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। डीएम अभिषेक सिंह ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लोगों से बेवजह घरों से न निकलने की अपील की है। साथ ही सभी एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों को बिना मास्क के घरों से बाहर निकलने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य प्रांतों से कोरोना की लहर यूपी के करीब सभी जिलों में पहुंच चुकी है। कोराना की दूसरी लहर सोनभद्र में भी आ चुकी है। जिले में पौने चार सौ सक्रिय केस हो गए हैं। जबकि प्रशासन की तरफ से लोगों को कारोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद अधिकांश लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। चेहरा भी ढक कर नहीं चल रहे हैं। अधिकांश दुकानदार भी सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं और न ही फेस मास्क नहीं पहन रहे हैं। इसको शासन और जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए दुकानदारों को मास्क लगाने का निर्देश दिया है। प्रशासन की तरफ से दुकानदारों को कोविड-19 के गाइड लाइन के शत प्रतिशत पालन करते हुए मास्क पहन कर या गमछे से चेहरा ढक कर आने वालों की सामान देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

----------------------
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी दुकानदारों को खुद मास्क लगाने के लिए कहा गया है। ग्राहकों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करके ही संक्रमण पर रोक लगायी जा सकती है। दो गज दूरी मास्क है जरूरी नियमों का पालन करते हुए संक्रमण पर रोक लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed