फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   All gates of Kanhar Dam opened, monitoring of water level increased

Sonebhadra News: कनहर बांध के सभी फाटक खुले, जलस्तर की निगरानी बढ़ी

Sun, 14 Jul 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
All gates of Kanhar Dam opened, monitoring of water level increased
दुद्धी। सीमावर्ती राज्यों में हो रही बारिश के बाद कनहर बांध को एक बार फिर से भरा जाने लगा है। बांध में पानी के बढ़ते जलस्तर से क्रेस्ट लेबल मापा जा रहा है। इसकी निगरानी सिंचाई विभाग की बाढ़ नियंत्रण टीम कर रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ डूब क्षेत्र के चार गांवों में पानी भरने लगा है। बांध के फाटक खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन

अमवार के फील्ड हॉस्टल में बने बाढ़ नियंत्रण कक्ष से छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज, खुरी, त्रिशूली, कनहर नदी और यूपी के पांगन नदी पर निर्मित बांध के जलस्तर की हर घंटे की अपडेट ली जा रही है। पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी बांध में आरएल 255 मीटर तक पानी रोका जाएगा। इस लेबल तक की बांध में पानी रोकने पर सुगवामान, सुंदरी, कोरची, भिसूर चार गांव डूब गए थे। इस बार भी उसी लेबल तक बांध में पानी की क्षमता को रोककर ट्रायल किया जा रहा है। वर्तमान में क्रेस्ट लेबल 251.30 तक पानी पहुंच कर ओवर पंप होने लगा है। बांध के सभी 16 फाटक को हाइड्रोलिक से तीन मीटर तक उठा दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर बांध परिक्षेत्र में किसी भी पर्यटकों के लिए रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

---
विस्थापितों को पैकेज का इंतजार
कनहर सिंचाई परियोजना के लिए बजट को लेकर विस्थापित परिवारों में भारी आक्रोश है। चिन्हित विस्थापित परिवार की संख्या 4121 है। इसमें 3600 आवासीय प्लॉट आवंटित हो चुका है। 3521 विस्थापित परिवार को पैकेज का लाभ मिल चुका है। अभी करीब 600 परिवार को पैकेज का लाभ मिलना है, लेकिन बजट के अभाव में विस्थापित परिवार को मुवावजा नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बांध में 251.302 क्रेस्ट लेबल पहुंच कर पानी ओवर पंप होने लगा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से निगरानी की जा रही है। बजट के लिए विभाग लगातार लखनऊ में अधिकारियों से मिलकर बैठक कर रहा है। बजट मिलते ही विस्थापितों को पैकेज का लाभ दिया जाएगा। -नीरज कुमार, मुख्य अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed