{"_id":"5f7374c68ebc3e8cba6c354a","slug":"alert-regarding-decision-in-case-of-dismantling-of-disputed-structure-sonbhadra-news-vns550103226","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सुपर जोनल मजिस्ट्रेट और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सुपर जोनल मजिस्ट्रेट और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
सोनभद्र। अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराने के मामले पर फैसला 30 सितंबर को सीबीआई की विशेष अदालत सुना सकती है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने जिले में सात सुपर जोनल मजिस्ट्रेट और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया है। मंगलवार को सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर अराजक तत्वों को चिह्नित करने जुटे रहे।
विवादित ढांचा गिराने के मामले में कुल 49 आरोपी बनाए गए थे, जिसमें राम मंदिर आंदोलन से जुड़े सभी बड़े नाम शामिल हैं। बाला साहब ठाकरे, लालकृष्ण आडवाणी, कल्याण सिंह, अशोक सिंघल, विजयाराजे सिंधिया, मुरली मनोहर जोशी, आचार्य गिरिराज किशोर, विष्णु हरि डालमिया, राम विलास वेदांती, महंत अवैद्यनाथ, महंत नृत्य गोपाल दास, उमा भारती समेत 49 लोग आरोपी थे। हालांकि 49 लोगों में से अब तक 17 आरोपियों का निधन हो चुका है और 32 लोगों के लिए यह फैसला आने वाला है। बुधवार को मामले में आने वाले संभावित फैसले को देखते हुए पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। एसपी के निर्देश पर सभी थाने और चौकी पुलिस की फोर्स अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। मंगलवार को राबर्ट्सगंज और आसपास के इलाकों में एएसपी ओपी सिंह और कोतवाल अंजनी कुमार राय ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इसी तरह से अन्य थाना क्षेत्रों में भी फोर्स भ्रमण कर लोगों से फैसला आने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करने में जुटी रही।
-
वर्जन
खुफिया एजेंसियों को भी सर्तक कर दिया गया है। सभी सीओ सुपर जोनल और 21 थाना प्रभारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भ्रमणशील रह कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की खुली छूट दी गई है। इसकी मानिटरिंग द्वय एएसपी को सौंपी गई है।-आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक