फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Alcohol recovered from pickup, one arrested

पिकअप से शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2019 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Alcohol recovered from pickup, one arrested
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव के पास से रविवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एमपी से लाई जा रही पिकअप लदी 1059 लीटर शराब बरामद की। साथ ही एक आरोपित का चालान कर दिया जबकि दूसरा फरार हो गया। फरार आरोपित की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार म्योरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के कुंडाडीह तिराहे के पास खड़ी थी। इस दौरान एमपी तरफ से आ रही एक बिना नंबर की पिकअप को चालक पुलिस को देखकर तेज भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो पिकअप अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। पीछा कर रही पुलिस टीम ने चालक को पकड़ लिया। वाहन टकराने के बाद उस पर सवार एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जबकि एक आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उससे 378 लीटर अंग्रेजी शराब गोवा निर्मित, 352 लीटर इंपीरियल ब्लू, 17 लीटर 28 मिली मैकडॉवेल्स व 312 लीटर बीयर किंग फिशर बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम दिनेश कुमार रौनियार पुत्र महेंद्र प्रसाद निवासी झरइलटोला आरंगपानी बताया। उसने बताया कि उसके साथ प्रेमचंद्र पुत्र मंगरु बनिया निवासी सांगोबांध पिकअप से एमपी के सिंगरौली जनपद के बैढन से अवैध शराब की खेप लेकर आ रहा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित का मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। वहीं फरार चल रहे आरोपित की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed