{"_id":"58bc43964f1c1b1854e7eb10","slug":"akhilesh-promises-are-not-fulfilled-the-siddiqui","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने वादे पूरे नहीं किए ः सिद्दीकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने वादे पूरे नहीं किए ः सिद्दीकी
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
देवरी में बसपा की चुनावी सभा को संबोधित करते नसीमुद्दीन सिद्दीकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्वमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा मुसलमानों को धोखा देते आई है, अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए। बीजेपी से साठगांठ कर यूपी के विभिन्न शहरों में दंगा करवा दिया। अखिलेश ने अपने अब्बा और राहुल ने अपनी अम्मी को राजनीति से बेदखल कर दिया है। वह रविवार को देवरी गांव के खेल मैदान में संबोधित कर रहे थे।
कहा कि पिछले चुनाव में सपा ने वादा किया था कि सरकार बनने पर बिंद, प्रजापति, निषाद सहित 17 जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाएगा। जिन मुसलमानों के निर्दोष लड़के जेल में बंद हैं उन्हें रिहा करवाएंगे। मगर सरकार बनने के बाद सपाई वायदों को भूल गए।
कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और उस पर अखिलेश सवार हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना तैयारी के नोटबंदी कर पूरे देश को लाइन में खड़ा कर दिया। बैंकों के बाहर रुपये निकालने के लिए लाइन में खड़े दो सौ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कहा कि नरेंद्र मोदी करीब 80 करोड़ रुपये का सूट सिलवा कर पहन चुके हैं। इसका जवाब उनको देना होगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री कैलाश नाथ सिंह यादव, मुख्य जोन कोआर्डिनेटर कमलाशंकर भारती आदि मौजूद रहे।