Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara has once again become the country's second most polluted city.

Sonebhadra News: फिर अनपरा बना देश का दूसरा सबसे प्रदूषित नगर

Sat, 28 Nov 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Anpara has once again become the country's second most polluted city.
अनपरा में उड़ते धूल के गुबार के बीच निकलते वाहन।
सोनभद्र। सर्दी बढ़ने के साथ ही ऊर्जांचल में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। शनिवार को अनपरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 307 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से देर शाम बुलेटिन जारी किया गया है। बल्लभगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 333 दर्ज किया गया। इसके बाद अनपरा की हवा में प्रदूषण का स्तर देश में सबसे ज्यादा रहा। तीसरे स्थान पर धौरहरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 302 दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 293 दर्ज किया गया। दिवाली के बाद से अनपरा की हवा में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा था। गत नौ नवंबर को 355 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया था।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने दौरा कर कई निर्देश दिए थे। कुछ दिनों तक स्थिति में सुधार दर्ज किया गया था। अब फिर से प्रदूषण के स्तर में वृद्धि दिखने लगी है। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य के लिहाज से इस स्थिति को खतरनाक बताया है। अनपरा क्षेत्र के लोगों को जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी आरके सिंह के मुताबिक प्रदूषण नियंत्रण के जरूरी उपाय अमल में लाए जा रहे हैं। बोर्ड की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed