फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Akhilesh beats up Vicky by betting that he will beat

Sonebhadra News: धोबी पछाड़ दांव लगाकर अखिलेश ने विक्की को पटका

Mon, 21 Aug 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh beats up Vicky by betting that he will beat
सोनभद्र। नागपंचमी पर सोमवार को जिले में जगह-जगह खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कुश्ती दंगल के साथ ही ऊंची कूद, लंबी कूद एवं अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पुरस्कृत किए गए।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जैत में बरेला महादेव कुश्ती दंगल कमेटी की तरफ से कुश्ती दंगल कराया गया। कबड्डी, ऊंची कूद प्रतियोगिता भी कराई गई। पहली कुश्ती अखिलेश यादव व विक्की सिंह के बीच हुई। इसमें अखिलेश यादव ने विक्की को धोबिया पछाड़ दांव लगाकर चित कर दिया। ऋषभ सिंह और नीरज यादव के बीच हुई कुश्ती भी रोचक रही। इसमें ऋषभ सिंह विजयी रहे।
विज्ञापन

शिवमंगल शर्मा ने विनीत कुमार को पटका। ग्राम प्रधान कृष्णावती देवी ने बताया कि नागपंचमी पर हर साल यहां कुश्ती दंगल का आयोजन होता है। इस मौके पर आशीष कुमार, रंजीत मौर्या, दीपक सिंह, श्याम यादव, गोलू आदि रहे। इसी तरह ममुआ गांव स्थित ब्रह्मा बाबा मंदिर परिसर में हुए दंगल में स्थानीय युवाओं ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा लंबी कूद, कबड्डी प्रतियोगिता में कराई गई। रेफरी की भूमिका में ईश्वर देव पांडेय रहे। यहां अनुपम और अश्विनी के बीच हुई कुश्ती में अश्विनी विजयी रहे। दूसरी कुश्ती में विपिन शुक्ला ने आशुतोष को आसमान दिखाया। दीपेंद्र देव और शिवम तथा सुनील और पताली के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। इस मौके पर रमाकांत, अवधेश, गंगेश्वर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलवानों ने कुश्ती में दिखाया दमखम
ओबरा। नगर पंचायत के सेक्टर सी हनुमान मंदिर परिसर में पुजारी बबुंदर पाठक की तरफ से कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि रहे जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष गुड्डू पटेल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। एक से बढ़कर एक खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए। निर्णायक भूमिका में राजू गिरी रहे। इस मौके पर रोहित पाठक, गणेश जायसवाल, अभिषेक कुशवाहा आदि रहे। इसी तरह गांधी मैदान मे प्रकाश यादव एवं कामेश्वर प्रजापति कि देख रेख मे कुश्ती हुई। चेयरमैन चांदनी ने फीता काटकर शुभारंभ की। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वासुदेव यादव व रमेश सिंह यादव ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। दंगल में मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली एवं भदोही आदि जनपदों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर श्रवण कुमार पासवान, शिब्बू, पंकज अग्रहरी, पवन, केशव, बालगोविंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed