फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Air flight will start from Sonanchal, tourism will get new identity

Sonebhadra News: सोनांचल से शुरू होगी हवाई उड़ान, पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

Sun, 01 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Air flight will start from Sonanchal, tourism will get new identity
चोपन ब्लॉक के कुराड़ी गांव में सोन नदी पर निर्माणाधीन पुल। - फोटो : SONBHADRA
नीति आयोग के आकांक्षी जिलों में शामिल सोनभद्र के वर्ष 2023 खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। विकास की कई परियोजनाओं के इस साल पूरा होने की उम्मीद है। म्योरपुर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का काम पूरा होने से सोनांचल से हवाई उड़ान का सपना साकार होगा तो पर्यटन के नक्शे पर भी नई पहचान बनाने की पहल शुरू हो चुकी है। पिछले साढ़े चार दशक से निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। नए साल में इसे शुरू कर दिया जाएगा। हर घर जल परियोजना के तहत जिले में 14 स्थानों पर काम चल रहा है। इससे मार्च 2023 तक जलापूर्ति शुरू करने का लक्ष्य है। नए विद्यालय, पुल, सड़क, मेडिकल कॉलेज से जुड़े कार्यों के भी नए साल में पूरा होकर जनता को समर्पित होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

कई परियोजनाएं शुरू होने की उम्मीद
यूपी, झारखंड एवं छत्तीसगढ़ की साझा बहुउद्देश्यीय कनहर सिंचाई परियोजना नए साल में पूर्ण होने की उम्मीद है। करीब 3000 करोड़ की लागत से परियोजना पर काम चल रहा है। जल सुरंग के साथ अन्य निर्माण कार्यों पर काम चल रहा है। इसके साथ ही एमपी बार्डर से सटे अनपरा में बहुउद्देश्यीय संकुल का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए कुलडोमरी में जमीन चिह्नित की गई है। इसका काम भी नए साल में पूर्ण होने की उम्मीद है, जहां एक छत के नीचे कई सुविधाएं मिलेंगी। नवसृजित अनपरा और डाला नगर पंचायत में निवास करने वाले गरीबों को नए साल में पक्का आवास मिलेगा। अनपरा नगर पंचायत में 348 और डाला में 323 गरीबों का प्रधानमंत्री आवास देना है। राबर्ट्सगंज के सीमा विस्तारित क्षेत्र में निवास करने वालों को भी पक्का आवास मिलेगा।
विज्ञापन

नए पुलों से कम होगी दूरी, आसान होगा बिहार और मप्र का सफर
जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के कुराड़ी गांव और कोन क्षेत्र के चांचीकला में सोन नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। चांची कला में पुल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। एप्रोच का काम चल रहा है। अंतरराज्यीय महत्व के दोनों पुल का निर्माण 2023 में पूर्ण होने की उम्मीद है। दोनों पुल बनने से घोरावल ब्लॉक, चोपन ब्लॉक, कोन व नगवां ब्लॉक के साथ ही एमपी-बिहार के लाखों लोगों को आवागमन में सुगमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल परियोजनाएं शुरू होने की उम्मीद
जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत जिले में हर घर नल जल की 14 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। 28 करोड़ से अधिक की लागत वाली इन परियोजनाओं का काम मार्च 2023 तक पूर्ण करने की तय सीमा निर्धारित है। कई परियोजनाओं का काम आखिरी चरण में है। इसके साथ ही 96.1 करोड़ की लागत वाली राबर्ट्सगंज पुनगर्ठन पेयजल योजना से भी शहरी क्षेत्र के लोगों को पानी मिलने की उम्मीद है।
नए साल में कई विद्यालय का निर्माण
जिले में शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों पर भी तेजी से काम चल रहा है। नए साल में चोपन ब्लॉक में बनकर तैयार एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं सिन्दुरिया चोपन में 100 मुकबधिर बच्चों की क्षमता का बनकर तैयार संकेत आवासीय विद्यालय का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। एकलव्य विद्यालय का संचालन समाज कल्याण विभाग एवं संकेत विद्यालय का संचालन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कराया जाना है। इसके साथ ही उभ्भा में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय एवं 14 नए प्राथमिक विद्यालय की सौगात नए साल में जिले को मिलने वाली है।
सड़क, रेल और हवाई उड़ान
विकास खंड म्योरपुर में नए वर्ष में हवाईअड्डे की सौगात मिलने की उम्मीद है। करोड़ों की लागत से म्योरपुर हवाईअड्डे का विकास किया जा रहा है। नए साल में यहां से हवाई जहाजों के उड़ानें भरने की उम्मीदें है। वहीं परिवहन निगम की तरफ से सोनभद्र डिपो को कुल 12 नई बसें मिलनी हैं। दो बस मिल गई है, शेष 10 बसें नए साल में सोनभद्र डिपो को मिलेगी। नई बसें राबर्ट्सगंज से राजधानी लखनऊ के बीच चलाई जानी है, इससे यातायात सुगम होगा। जिले के विंढमगंज से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के बीच करीब डेढ़ सौ किमी लंबी रेल लाइन बिछाने का काम नए साल में ही शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही चोपन-चुनार रेल खंड पर चार नए रेलवे स्टेशन की सौगात मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे अंतर्गत उक्त रेल खंड पर करमा, पसहीकला, सरसो ग्राम व विश्वनाथपुरी में पहले से बने हाल्ट को स्टेशन के रूप में विकसित होना है। विश्वनाथपुरी में काम भी शुरू हो गया है। नई रेल लाइन बिछने व स्टेशन बनने से आवागमन में सुगम होगा।

स्वास्थ्य: शुरू होगी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई
डॉक्टर बनाने का सपना देख रहे आदिवासियों की यह ख्वाहिश शीघ्र पूरी होगी। जिले में मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई नए सत्र से आरंभ होगी। चुर्क में मेडिकल कॉलेज का निर्माण जोरों पर है। चालीस फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। सरकार की प्राथमिकता में होने के कारण इसकी निरंतर मॉनिटरिंग हो रही है। वर्ष 2024 से पहले इसे चालू करने का लक्ष्य है। इस लिहाज से 2023 को काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed