राबर्ट्सगंज में रविवार को योग साधकों की ओर से राजस्थान भवन में सम्मान समारोह हुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में सक्रिय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सदर एसडीएम राजेश कुमार सिंह, किसान सेवा समिति राज्य प्रभारी ओम प्रकाश दुबे ने कार्यक्रम की शुरुआत की। पूनम व दयानंद मौर्य ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी वीरेंद्र, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश, युवा भारत जिला प्रभारी आशीष पाठक, भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे रहे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि योग करने वाला व्यक्ति निरोग रहता है। प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव, शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, शिवपूजन झा, मनीष तिवारी, अनीता, पल्लवी, प्रतिभा, पूनम, चेतना, जितेंद्र सिंह, दिनेश पाठक, मोहर देव पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, योगी संकट मोचन आदि ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला। सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक, वर्तमान महामंत्री चंद्रपाल शुक्ला, शिवनारायण लाल श्रीवास्तव, उमाकांत सिंह, राम नारायण गुप्ता, रवि कांत त्रिपाठी, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, स्वतंत्र कुमार यादव, शैलेश केसरी, धनराज झलन शर्मा, हीरा लाल वर्मा, राकेश साहनी, अर्चना जायसवाल, ममता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।