फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ahilyabai Holkar emphasized on women's education

Sonebhadra News: अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया

Fri, 30 May 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar emphasized on women's education
सोनभद्र/म्योरपुर/चुर्क/कोन/दुद्धी/बभनी। महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अंतर्गत शुक्रवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन हुआ। इसमें अहिल्याबाई के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक राबर्ट्सगंज में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाने के लिए नारी शिक्षा पर जोर दिया। विधवा महिलाओं को अधिकार दिलाए। रचना तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म की संरक्षिका के रूप में लोकमाता अहिल्याबाई जानी जाती हैं। ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने अतिथियों का स्वागत और आभार जताया। संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा गुड़िया त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, सत्यप्रताप सिंह, अनूप तिवारी, रंजना पांडेय आदि रहीं।
विज्ञापन

कोन में हुए कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने महारानी अहिल्याबाई के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि अहिल्याबाई ने समाज की रुढ़िवादी धारणाओं को तोड़ते हुए शक्तिशाली राज्य पर शासन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, कोन ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा रहीं। मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, सुनील जायसवाल, महामंत्री विद्यानंद तिवारी, विनोद गुप्ता, बीडीओ डाॅ. जीतेंद्र नाथ दुबे आदि रहे। संचालन महामंत्री डब्ल्यू तिवारी ने किया।
बभनी ब्लॉक सभागार में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन त्याग, शौर्य, सेवा और जनकल्याण की प्रेरणादायी गाथा है। वे न्याय, धर्म और नारी शक्ति की प्रतीक थीं। इस दाैरान अनिल सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, एडीओ आईएसबी अजय कुमार सिंह, मिथिलेश पांडेय आदि रहे।

चुर्क नगर पंचायत कार्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने अहिल्याबाई के सामाजिक क्षेत्र में किए गए योगदान का उल्लेख किया। स्वागत मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे ने किया। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव व संचालन मंडल महामंत्री सुभाष पाठक ने किया ने किया। इस मौके पर पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, अरुण सिंह, संजय सिंह, धनंजय दुबे, गौरव सिंह आदि रहे। म्योरपुर ब्लॉक सभागार में किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रसन्न पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि विचार रखे। विशिष्ट अतिथि सुषमा सिंह व ब्लाॅक प्रमुख मान सिंह गोंड रहे। कार्यक्रम में किरण सिंह, अमरकेश सिंह, सुजीत सिंह, दिनेश गुप्त, श्रीश त्रिपाठी मौजूद रहे। संचालन आशीष सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed