फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Agriculture Department to install 26 solar pumps in seven blocks

सात ब्लॉकों में 26 सोलर पंप स्थापित कराएगा कृषि विभाग

Wed, 22 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Department to install 26 solar pumps in seven blocks
सोनभद्र। कृषि विभाग जिले के घोरावल ब्लॉक (क्रिटिकल क्षेत्र) को छोड़कर बाकी सात ब्लॉकों में 26 सोलर पंप स्थापित कराएगा। सोलर पंप स्थापना प्रधानमंत्री कुसुम योजनांतर्गत किया जाएगा। इसके लिए संबंधित कृषकों को अनुदान भी मिलेगा। पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत पर कृषकों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक डीके गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजनांतर्गत वर्ष 2020-21 में सोलर पंप की स्थापना के लिए जनपद में पांच एचपी एसी के 26 लक्ष्य प्राप्त हुए है। इसमें राबर्ट्र्सगंज और चोपन ब्लॉक में सर्वाधिक आठ-आठ सोलर पंप, चतरा में दो, नगवां में दो, दुद्धी में चार, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक में एक-एक सोलर पंप की स्थापना की जानी है। वहीं क्रिटिकल ब्लॉक घोरावल में एक भी सोलर पंप की स्थापना नहीं होगी। सोलर पंप की स्थापना के लिए 30 प्रतिशत केंद्रांश एवं 30 प्रतिशत राज्यांश के रूप में कुल 60 प्रतिशत का अनुदान अनुमन्य किया गया है। शेष 40 प्रतिशत की धनराशि 94764 रुपये कृषक वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि सोलर पंप के लिए छह इंच की क्रियाशील बोरिंग तथा 50 मीटर या 200 फीट तक की गहराई तक जल स्तर उपलब्ध होना आवश्यक है। अति दोहित/क्रिटिकल क्षेत्रों में सोलर पंप की स्थापना के लिए कृषकों का चयन नहीं किया जाएगा। पांच एचपी एसपी पंप के लिए कृषक अंश के रूप में 94764 रुपये का बैंक ड्राफ्ट प्रीमियर एजेंसी लिमिटेड हैदराबाद तेलंगाना के नाम से बनवाया जायेगा। कृषकों को बैंक ड्राफ्ट उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed