{"_id":"5c38d86abdec22731d1007cd","slug":"agitating-with-heavy-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहनों के रोक को लेकर बच्चों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनों के रोक को लेकर बच्चों ने किया प्रदर्शन
Fri, 11 Jan 2019 11:24 PM IST
मनदीप श्रीवास्तव
sonbhadra news
sonbhadra news
Published by: मनदीप श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। स्थानीय पीजी कॉलेज रोड से शारदा मंदिर जाने वाली सड़क पर चल रहे भारी वाहनों की रोक को लेकर किड्स केयर स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को सड़क के बीच खड़े होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यहां बच्चों ने कहा कि प्रतिदिन स्कूल आते जाते समय हैवी वाहनों के चलने से जान का खतरा बना रहता है।
बताया कि इस सड़क पर चल रहे तेज रफ्तार हैवी वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहनों से उड़ने वाली धूल व टूटी सड़क से आए दिन पत्थर छीटककर घायल करते रहते हैं। स्कूल के प्रबंधक एसपी तनेजा व प्रधानाचार्य सुशील गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि रहवासी क्षेत्र होने के साथ.साथ छोटे बच्चों का स्कूल भी इसी सड़क से सटे है। ऐसी स्थिति में हैवी वाहनों के चलने का समय निर्धारित ना होने से आए दिन आम लोगों सहित बच्चों के जान का खतरा बना रहता है। उन्होंने बिजली प्रबंधन व पुलिस प्रशासन से मांग किया कि हैवी वाहनों के चलने का समय रात्रि 10 बजे से सुबह के पांच बजे तक का निर्धारित किया जाए। प्रभारी थाना ओबरा अभय कुमार सिंह ने बताया कि बैरियर बंद किए जाने के लिए बिजली प्रबंधन सहित उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जा चुकी है। प्रदर्शन में प्रिया दत्ता, खुशबू पाठक, रिया पांडेय, आराधना अग्रहरि, तान्या जायसवाल, रितिका यादव, तान्या निषाद, वेद गुप्ता, आदित्य सिंह, आशीष सिंह, ओम सिंह, त्रिभुवन प्रजापति शामिल रहे।