फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   agitated against rough road

जर्जर सड़क के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा

Thu, 30 Mar 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 30 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
 जर्जर  गड्ढायुक्त हो चुके विंढमगंज-दुद्धी मार्ग की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सुभाष तिराहे पर चक्काजाम कर जमकर नारेबाजी की। करीब तीन घंटे तक रास्ता जाम रहा। दूकानदारों ने दूकान बंद कर विरोध जताया। थानाध्यक्ष ने लोगों से ज्ञापन लेकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने तत्काल टैंकर से पानी का छिड़काव व संबधित अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


झारखंड बार्डर से दुद्धी तक करीब 20 किमी सड़क सालों से उखड़ कर जगह-जगह से गड्ढे में तब्दील हो गई है। लोगों का कहना है कि इस बाबत कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अधिकारियों की उदासीनता से सड़क बन नहीं सकी। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह सात बजे सुभाष तिराहे पर चक्काजाम कर दियाऔर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी की। रमेशचंद कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य जगदीश यादव, आशीष जायसवाल  ने कहा कि इस रोड के लिए कई बार लिखापढ़ी की गई लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। चक्काजाम की सूचना पर विंढमगंज पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


काफी देर तक वार्ता के बाद सहमति बनी कि बाजार में सड़क पर टैंकर से पानी का छिड़काव होगा। करीब तीन घंटे तक चले चक्काजाम से मार्ग पर दोनों तरफ बड़ी संख्या में ट्रकों की कतार लग गई थी। चक्काजाम में प्रधान पवन रजक, बीडीसी सुमन, अक्षेवर केशरी, टुनटुन, उज्ज्वल, ऐनुल, उदय, लवकुश, संजय, टिंकु, राकेश केशरी, छोटू, मन्नू केशरी, रविंद्र जायसवाल, मुकेश, चिंटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed