फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After worshipping Chhath Maiya, he sought blessings for his son's long life

Sonebhadra News: छठ मइया का पूजन कर पुत्र की दीर्घायु का आशीष मांगा

Fri, 15 Aug 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
After worshipping Chhath Maiya, he sought blessings for his son's long life
रॉबर्ट्सगंज रामसरोवर तालाब पर ललही छठ की पूजा करतीं महिलाएं।  - फोटो : संवाद
सोनभद्र/दुद्धी। पुत्र की दीर्घायु और मंगलकामना के लिए महिलाओं ने बृहस्पतिवार को ललही छठ मनाया। व्रत रखकर पोखरा-तालाबों के किनारे विधि विधान से पूजा की। व्रत से जुड़ी कथा सुनकर परिवार के सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

भाद्रपद माह के कृष्णपक्ष की छठवीं तिथि भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम की जयंती और ललही छठ मनाया जाता है। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने सुबह स्नान-ध्यान करने के बाद इस व्रत को विधि-विधान से करने का संकल्प लिया। इसके बाद पूरे विधि-विधान से इस व्रत से जुड़ी पूजा की।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर के रामसरोवर तालाब पर छठ पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ रही। दुद्धी के डीसीएफ काॅलोनी में भी महिलाओं ने विधि-विधान से ललही छठ की पूजा कर परिवार की मंगल कामना के साथ बेटे की दीर्घायु की कामना की। पूजा स्थल पर व्रती महिलाएं मनोरमा दुबे, मनीषा, सुनंदा, प्रमिला देवी, संचिता, अनुराधा पाल, अंजू, गीता देवी, अर्चना ने बताया कि परिवार की सुख समृद्धि और पुत्र के दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। पर्व पर ललही माता का व्रत रहने से पुत्रों की आयु बढ़ती है और परिवार में सुख समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed