फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After three days of storming, the clouds rained heavily.

Sonebhadra News: तीन दिन उमड़ने- घुमड़ने के बाद झूमकर बरसे बादल

Sun, 30 Jun 2024 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
After three days of storming, the clouds rained heavily.
जिले में तीन दिन से आसमान में उमड़-घुमड़ कर रहे काले बदरा रविवार को झूमकर बरसे। सुबह हुई अच्छी बारिश से किसानाें के चेहरे पर खुशी दिखी। वहीं बारिश ने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। वहीं किसान खेती बारी में जुट गए हैं। बारिश से तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट भी दर्ज की गई। इससे उमस से लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार की सुबह और दोपहर में जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ अलग-अलग इलाकों में हुई अच्छी बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। बारिश से नगर क्षेत्र स्थित मंडी समिति के सामने सड़क पर जलभराव हो गया। इससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण इलाकों में बारिश के बाद किसान धान की नर्सरी डालने में जुट गए हैं। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक रविवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस प्रकार से बीते 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम पारा में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed