Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After SIR, final voter list will be published on February 28.

Sonebhadra News: एसआईआर के बाद 28 फरवरी को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

Tue, 16 Dec 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
After SIR, final voter list will be published on February 28.
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि मतदाता सूचियों के निर्धारित मापदंडों की जांच कर अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति 25 फरवरी तक प्राप्त की जाएगी, जबकि निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रह एवं डिजिटाइजेशन का कार्य 26 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। इसी दिन मतदान स्थलों का संभाजन एवं पुनर्व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियंत्रण तालिका को अद्यतन करने और आलेख्य नामावली तैयार करने का कार्य 27 से 30 दिसंबर तक चलेगा। निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 31 दिसंबर को किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियां 30 जनवरी तक ली जाएंगी। दावे-आपत्तियों पर नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन एवं निस्तारण की प्रक्रिया 21 फरवरी तक पूरी की जाएगी।

उन्होंने आह्वान किया कि जिनका नाम वर्ष 2025 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे ऑफलाइन फार्म-6 अनुलग्नक-4 के साथ अपने बूथ के बीएलओ के पास जमा करें या ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed