फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After seven rounds, the bride reached the examination hall directly from the pavilion.

Sonebhadra News: सात फेरों के बाद मंडप से सीधे परीक्षा देने पहुंची दुल्हन

Thu, 01 Feb 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
After seven rounds, the bride reached the examination hall directly from the pavilion.
दुद्धी। भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित सामूहिक विवाह में बुधवार को रोचक मामला सामने आया। सात फेरे लेने के बाद दुल्हन शादी के जोड़े में ही मंडप से निकलकर कॉलेज परिसर में परीक्षा देने पहुंच गई। परीक्षा संपन्न होने के बाद फिर मंडप में आई और अपने जीवनसाथी के साथ ससुराल रवाना हुई। दूल्हा-दुल्हन की यह जोड़ी चर्चा में रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के जरहा गांव निवासी प्रदीप की शादी दुद्धी ब्लॉक के झारोकला गांव निवासी आरती से तय हुई। दोनों की शादी समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित सामूहिक विवाह में कराया गया। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान ही दुल्हन ने बताया कि उसका बीए पांचवीं सेमेस्टर की परीक्षा है। यह सुन विवाह करा रहे पुरोहित ने तेजी दिखाते हुए वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया। उसके बाद दुल्हन के जोड़े में ही आरती ने सीधे कॉलेज में पहुंचकर परीक्षा दी। दुल्हन भी शादी के मंडप से ससुराल की जगह परीक्षा केंद्र जाने पर अपनी संतुष्टि जाहिर की। परीक्षा से छूटने पर दुल्हन को दूल्हा अपने घर जरहां लेकर गया। परीक्षा के दौरान करीब ढाई घंटे तक दूल्हा काॅलेज के बाहर बैठकर दुल्हन का इंतजार करता रहा। प्रो. डॉ. मिथिलेश गौतम, डॉ. विवेकानंद ने दुल्हन को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed