फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Advocates in support of the demands full shout

अधिवक्ताओं ने मांगों के समर्थन में भरी हुंकार

Fri, 27 Feb 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 27 Feb 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Advocates in support of the demands full shout

विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। राबर्ट्सगंज कचहरी से वाहन जुलूस निकालकर लोढ़ी स्थित कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया।

 प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन एडीएम मनीलाल यादव को सौंपा। वकीलों के कार्य बहिष्कार की वजह से न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन


 इससे वादकारी भी परेशान रहे। सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक के नेतृत्व में वकीलों का वाहन जुलूस राबर्ट्सगंज कचहरी से निकला। सिविल लाइन रोड होते हुए बढ़ौली चौक से लोढ़ी स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अधिवक्ता कल्याण निधि को 50 हजार से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने के अलावा अन्य कई वादे किए थे। एक वर्ष से अधिक समय गुजरने के बाद भी वायदा पूरा नहीं हुआ।

 इन्हीं मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर जुलूस निकाल शांतिपूर्ण ढंग से कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया।

 कहा कि अगर सरकार ने वकीलों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर निर्देश मिलने पर फिर से आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर महामंत्री अंशुमान सिंह,

 ओपी तिवारी, प्रभाकर श्रीवास्तव, रामसागर शर्मा, पीएन पांडेय, राजबली चौबे, डीके मौर्या, जीएस राय, राजीव गौतम, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, सुरेश पाठक, आनंद मिश्रा, मुनिराज शाह, राजेश कुमार शामिल रहे।

घोरावल प्रतिनिधि के मुताबिक उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर शुक्रवार को तहसील अधिवक्ता समिति की ओर से एसडीएम हर्षदेव पांडेय को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

 इस मौके पर अधिवक्ता समिति के रामअनुज धर द्विवेदी, राजेंद्र पाठक, रामकिंकर पाठक, प्रयाग दास, गोपाल सिंह, बिजेंद्र प्रताप, हरिप्रकाश वर्मा, सच्चिदानंद चौबे, मदन गोपाल मौजूद रहे।

दुद्धी संवाददाता के मुताबिक दुद्धी बार संघ और सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांगपत्र भी तहसीलदार जितेंद्र सिंह को सौंपा। कहा कि प्रदेश सरकार उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। यह स्थिति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


इस दौरान दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष रामपाल जौहरी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, दिनेश अग्रहरि, आईजेड खान, राजेंद्र श्रीवास्तव, प्रभु सिंह, नंदलाल, मनोज मिश्र, कुलभूषण पांडेय, राजू मिश्रा, दिलीप पांडेय, अरुणोदय जौहरी, सुरेंद्र उपाध्याय, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed