फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Advocates have no caste, religion, Harishankar

अधिवक्ताओं की कोई जाति, धर्म नहीं होता, हरिशंकर

Sun, 26 Jan 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Advocates have no caste, religion, Harishankar
दुद्घी में नवनिर्वाचित बार संघ अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव को शपथ दिलाते बार ऑफ़ कौंसिल के चेयर
दुद्धी। स्थानीय बार सभागार में शनिवार को बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने नवनिर्वाचित बार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। कहा कि अधिवक्ता का कोई जाति, धर्म नहीं होता, उनकी जाति काली कोट है ।
विज्ञापन

उन्होंने कचहरी परिसर में लाइब्रेरी खुलवाने की बात कही और लाइब्रेरी में किताबों की उपलब्धता की भी सुझाव दिए। कहा कि बार और बेंच का एक दूसरे से पूरक संबंध है इसमें अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण चीज है, जिसे बनाए रखना अधिवक्ताओं का परम धर्म है। विशिष्ट अतिथि सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशोक कुमार व उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के पद पर विपिन बिहारी, आलोक कुमार सिंह को शपथ दिलाई । उपाध्यक्ष पद दो वर्ष से ऊपर वीरेंद्र कुमार, रेणु कुमारी, सचिव कृपाशंकर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, सहसचिव पुस्तकालय, संतोष कुमार, सहसचिव प्रशासन पद पर धर्मवीर, सहसचिव प्रकाशन शन्नो बानों, सदस्य गवर्निंग कौंसिल 15 वर्ष से ऊपर सदस्य पद के लिए विजय कुमार सिंह, बलवन्त सिंहए विद्यापति विश्वकर्मा, सत्य नारायण गुप्ता, नीरज सिंह, आनंद कुमार को शपथ दिलाई गई । सदस्य गवर्निंग काउंसिल 2 वर्ष से ऊपर अवधेश कुमार गुप्ता, उमेश चंद्र पांडेय, अनिल कुमार मौर्या, सुशील कुमार सिंह, मनोज कुमार आजाद, रामसागर इन सभी पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेमचन्द यादव, सहायक चुनाव अधिकारी दिनेश अग्रहरि और रामदुलारे गुप्ता ने शपथ दिलाई । सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद चौबे ने कहा कि अधिवक्ताओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन सूझ-बूझ और न्यायसंगत तरीके से करना चाहिए। पूर्व विधायक रूबी प्रसाद, दुद्धी चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, जिला पंचायत सदस्य जगदीश यादव, डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, रामलोचन तिवारी, नंदलाल अग्रहरि, रामपाल जौहरी, विंध्यवासिनी प्रसाद, रामेश्वर रॉय, दशरथ कुमार, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन दिनेश अग्रहरि ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed