फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Adverse entry to eight accountants for negligence

लापरवाही बरतने पर आठ लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 17 Jul 2022 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to eight accountants for negligence
अधिकारियों के बार-बार निर्देश देने के बाद भी कई लेखपालों की कार्य प्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम रमेश कुमार ने आठ लेखपालों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य, आचरण और व्यवहार में सुधार न करने वाले लेखपालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि उच्चाधिकारियों के निर्देश देने के बाद भी सदर तहसील में तैनात कई लेखपाल सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए लापरवाह लेखपालों समेत अन्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुुुरू कर दी है। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि लेखपाल अजय कुमार चौधरी महेवा, रूबी ऊंचडीह, राजेंद्र प्रसाद धंधरौल, रजनीश शुक्ल बगही, अखिलेश कुमार सिकरिया कला, रामसूरत सेमरिया, संतोष द्विवेदी केकराही, प्रशांत दुबे कुसुम्हा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अन्य लेखपालों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त आईजीआरएस और समाधान दिवस में अभिलेख का रखरखाव ठीक न रखने के कारण माल बाबू मसूद आलम को हिदायत दी गई है। एसडीएम ने कहा कि शासन के मंशानुसार जनता की समस्याओं को दूर करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने में रुचि न लेने वाले लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed