{"_id":"6470e48c3e017e6e8a0358e4","slug":"adverse-entry-issued-to-all-ado-panchayats-sonbhadra-news-c-20-1-225026-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सभी एडीओ पंचायत को जारी हुई प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सभी एडीओ पंचायत को जारी हुई प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही पर डीपीआरओ ने सख्त रूख अपनाया है। जिले के दसों ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत के कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। हिदायत दी है कि कार्य में शीघ्र सुधार लाएं और अधूरे कार्यों को समय से पूरा कराएं।
ग्राम पंचायत स्तर पर ही ग्रामीणों को जरूरी सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए ग्राम स्वराज अभियान संचालित है। इसके तहत सभी पंचायतों का वॉलेट रिचार्ज करते हुए पंचायत सहायक को वीएलई के रूप में पंजीकृत कर सेवा प्रदान करने की व्यवस्था है। एडीओ पंचायत को इसके क्रियान्वयन और निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समीक्षा में जिले के सभी ब्लाकों की स्थिति खराब मिली है। कई ब्लाकों में आधे से अधिक गांवों में इस पर काम नहीं शुरू हो पाया है। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ विशाल सिंह ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। जारी आदेश के तहत राबर्ट्सगंज के एडीओ पंचायत रवि दत्त मिश्र, बभनी के काशीराम ठाकुर, चोपन व कोन के अजय कुमार सिंह, म्योरपुर के आशुतोष श्रीवास्तव, करमा के बृजेश कुमार सिंह, घोरावल के जावेद अख्तर, दुद्धी में तैनात समर बहादुर सिंह, चतरा के सुधाकर राम, नगवां के एडीओ पंचायत रामचरन प्रसाद को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है।