{"_id":"631793c78b5453207b751a51","slug":"admission-started-from-second-list-in-eklavya-coaching-sonbhadra-news-vns672898362","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकलव्य कोचिंग में दूसरी लिस्ट से प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकलव्य कोचिंग में दूसरी लिस्ट से प्रवेश शुरू
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला प्रशासन की तरफ से शुरू की गई एकलव्य कोचिंग में दूसरी लिस्ट से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो सितंबर से चल रही प्रवेश की प्रक्रिया 10 सितंबर तक चलेगी। कोचिंग में उन बच्चों का दाखिला लिया जा रहा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। अब तक जेईई में 35 और नीट में 90 अभ्यर्थियों का प्रवेश हो चुका है।
जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम लिमिटेड पिपरी के साझा पहल से विकास भवन के पीछे स्थित रिसोर्स सेंटर भवन में एकलव्य कोचिंग संचालित की जा रही है। ताकि गरीब तबके के छात्र-छात्राएं जेईई एवं नीट के प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर अपने सपनों को पंख दे सकें। इस कोचिंग में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य एवं अन्य पिछड़े वर्ग के मेधावी छात्रों को प्रवेश लिया जा रहा है। समाज कल्याण अधिकारी के मुताबिक दो सितंबर से दूसरी लिस्ट से प्रवेश शुरू है, जो 10 सितंबर तक लिया जाएगा। छह सितंबर तक 20 नए छात्र-छात्राओं का एडमिशन किया गया है। अब तक नीट में 90 और जेईई में 35 छात्र-छात्राओं का एडमिशन हो चुका है। इच्छुक अभ्यर्थी एकलव्य कोचिंग में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अब एक परिसर में अभ्युदय एवं एकलव्य कोचिंग
विकास भवन के पीछे स्थित रिसोर्स सेंटर में एक छत के नीचे एकलव्य एवं अभ्युदय कोचिंग संचालित की जा रही है। पिछले सप्ताह ही अभ्युदय कोचिंग यहां शुरू की गई है। पहले संत कीनाराम महाविद्यालय लोढ़ी में अभ्युदय कोचिंग चल रहा था। समाज कल्याण अधिकारी के मुताबिक रिसोर्स सेंटर में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक एकलव्य कोचिंग तथा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक अभ्युदय कोचिंग संचालित हो रही है। अभ्युदय कोचिंग में 38 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
एकलव्य कोचिंग में दूसरी लिस्ट से 10 सितंबर तक प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया दो सितंबर से चल रही है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे जेईई एवं नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने के लिए एकलव्य कोचिंग सेंटर में एडमिशन करा सकते हैं। - रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी-सोनभद्र।