फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administrators will take charge of 637 gram panchayats of the district

637 ग्राम पंचायतों की कमान संभालेंगे प्रशासक

Fri, 25 Dec 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Administrators will take charge of 637 gram panchayats of the district
सोनभद्र। जिले के 637 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद बाद खत्म हो गया। वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार छिन जाने से ग्राम प्रधान न तो कोई काम करा सकेंगे और न ही धनराशि स्वीकृत कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने पंचायतीराज विभाग के सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ पंचायत) को प्रशासक तैनात करते हुए उन्हें ग्राम पंचायतों के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार देने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के 637 ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर की अर्धरात्रि को समाप्त हो गया। इसी के साथ प्रधानों के खाते पर रोक भी लगा दी गई। पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह ने 23 दिसंबर को प्रशासन को जारी पत्र में निर्देश दिया है कि पंचम राज्य वित्त आयोग तथा 15वें वित्त आयोग से धनराशि के अंतरण पर 25 दिसंबर की अर्धरात्रि के बाद संचालन पर रोक लगाई जाए। इसके बाद शासन से नामित अधिकारी ही ग्राम पंचायतों के खाते का संचालन कर सकता है। पंचायती राज विभाग सूत्रों की मानें तो प्रशासक नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों में नए कार्य कराने के लिए शासन से कोई गाइड लाइन नहीं आई है। प्रशासक बुनियादी कार्य करा सकेंगे। यदि कहीं का हैंडपंप खराब हो गया तो उसकी मरम्मत कराई जाएगी। इसी तरह अन्य बुनियादी कार्य होंगे लेकिन कोई नया कार्य होगा कि नहीं यह शासन से गाइड लाइन आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जो कार्य वर्तमान में चल रहे हैं और पूरे नहीं हो सके हैं उन्हें पूर्ण कराने की जिम्मेदारी प्रशासकों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed