फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administration on the road to observe corona curfew

कफ्र्यू का पालन कराने केलिए सड़क पर उतरा प्रशासन

Fri, 14 May 2021 09:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Administration on the road to observe corona curfew
सोनभद्र। अब जिले में कोरोना का कफ्र्यू का उलंघन करने वालों से सख्ती से प्रशासन निपटेगा। शुक्रवार को राबट्र्सगंज नगर में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह और एएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकला। भारी संख्या में पुलिस बल को देख तफरी करने वाले घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने एडीएम, सभी एएसपी, एसडीएम, सीओ थाना प्रभारियों को कोरोना कफ्र्यू का सख्ती से पालन कराने का फरमान जारी किया है। डीएम ने कर्फ्यू का उलंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। उक्त निर्देश के क्रम में शुक्रवार को राबट्सगंज में एडीएम, एएसपी की अगुवाई में पैदल मार्च निकला। इस दौरान पुलिस ने दो-चार पहिया वाहनों को रोक कर पूछताछ भी किया। मेन चौक पर एडीएम ने कहा कि कोरोना गाइड लाइंस का पालन करके ही कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बेवजह घरों के बाहर निकलने और रोक के बाद भी दुकानें खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने कहा कि कफ्र्यू का उलंघन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। सदर एसडीएम कृपा शंकर पांडेय, सिटी सीओ राजकुमार तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed