फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ADM inspected temporary quarantine center

एडीएम ने अस्थाई क्वारंटीन सेंटर का किया निरीक्षण

Thu, 14 May 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
ADM inspected temporary quarantine center
सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उरमौरा में बने अस्थाई क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पैदल ही घर लौट रहे करीब 101 मजदूरों को यहां रोककर जलपान कराने के बाद वाहन से घर छोड़ा गया। व्यवस्था में लगे जिलापूर्ति अधिकारी डा.राकेश तिवारी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने बताया कि लॉकडाउन-3.0 के दौरान भी बाहर कमाने गये मजदूरों का घर लौटना हो रहा है। कई मजदूर पैदल ही घर जा रहे है। ऐसे में यहां अस्थाई क्वारंटीन सेंटर बनाया गया। जहां पैदल जा रहे मजदूरों को रोककर जलपान कराने के बाद कुछ देर रोककर नाश्ता कराने के बाद वाहन से उन्हे उनके घर पहुंचाया जाएगा। डायट परिसर के बाहर सड़क किनारे लगे टेंट में पीने केे पानी के साथ बैठने के लिए कुर्सी लगाई गई है। यहां कर्मचारियों की तैनाती की गई है जो मजदूरों को रोककर जलपान कराएंगे। अपर जिलाधिकारी ने व्यवस्था का जायजा लेकर संतुष्टि जाहिर की। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पैदल घर जा रहे 101 मजदूरों को रोककर जलपान व नाश्ता कराया गया। इसके बाद उन्हे वाहन से घर छोड़ा गया। इसके अलावा आठ अन्य श्रमिक यहां रुके हैं, जिन्हे जल्द ही वाहन से घर छोड़ा जाएगा। इससे पहले डायट परिसर को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed