फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Adhar card not made

एक लाख 15 हजार बच्चों का नहीं बना आधार कार्ड

Wed, 18 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Wed, 18 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Adhar card not made
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
 जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अध्ययनरत पांच वर्ष तक के करीब दो लाख 15 हजार बच्चों में से अब तक सिर्फ लगभग एक लाख ही बच्चों का आधार कार्ड बना है। जबकि कार्यदायी संस्था को 31 मार्च 2016 तक बच्चों का आधार कार्ड बनाना था। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सीएसीएसपीबी इंडिया लिमिटेड कार्यदायी संस्था के लापरवाही और इंटरनेट की समस्या से लगभग 1.15 लाख बच्चों का आधार कार्ड नहीं बनने की रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन

बता दें कि मार्च माह में आधार नामाकंन योजना के तहत राबर्ट्र्सगंज, नगवां, चतरा, घोरावल, चोपन, दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक क्षेत्र में स्थित 1825 आंगनबाड़ी केेंद्रों पर अध्ययनरत व गांवों के शून्य से पांच वर्ष के लगभग दो लाख 15 हजार बच्चों का आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू हुआ। इसके लिए शासन ने सीएसीएसपीबी इंडिया लिमिटेड संस्था को नामित करते हुए उसे हरहाल में 31 मार्च, 16 तक सभी बच्चों का आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया था। लेकिन 18 मई, 2016 तक लगभग एक लाख बच्चों का ही कार्ड बन सका है। यह हाल तब है जब सभी सीडीपीओ आधार कार्ड बनाने की मानिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed