फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Adequate amount of manure for Rabi season

रबी सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद

Wed, 03 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Adequate amount of manure for Rabi season
सोनभद्र। जिले में खाद की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। इसलिए किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। यूरिया, डीएपी, एनपीके और एसएसपी की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। वहीं खाद की कालाबाजारी न हो सके इसके लिए कृषि विभाग की तरफ से टीम गठित की गई है। विक्रेताओं को प्रिंट रेट पर ही खाद बेचने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन करने पर कार्रवाई तय है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रबी सीजन के फसलों के लिए शासन से एक अक्तूबर से 31 मार्च तक खाद उपलब्ध कराया जाता है। इसके बीच में किसान रबी फसल के साथ ही सब्जी की खेती भी कर लेते हैं। इस वर्ष रबी सीजन में जिले को 25 हजार मीट्रिक टन यूरिया मिलने का लक्ष्य है। इसके सापेेक्ष अब तक 8200.33 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इसी तरह डीएपी का लक्ष्य 12.5 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 6000 मीट्रिक टन से अधिक डीएपी की उपलब्धता है। इससे मसूर, गेहूं, मटर, चना सहित अन्य रबी की फसल की बुआई के लिए डीएपी की उपलब्धता पर्याप्त बताई जा रही है। वहीं एनपीके 1000 मीट्रिक टन के सापेक्ष 852.6 और एसएसपी 501 मीट्रिक टन के तुलना में 168 मीट्रिक टन उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण मिश्र ने बताया कि जिले में डीएपी, यूरिया सहित अन्य खाद की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में हैं। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए टीम गठित की गई है। किसान प्रिंट रेट पर ही खाद क्रय करें। यदि कहीं अधिक दाम लेकर खाद बिक्री की जा रही है तो शिकायत करें, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed