{"_id":"621a70b5d892c153d6424c2f","slug":"additional-director-inspected-the-hospital-sonbhadra-news-vns6406617109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर निदेशक ने अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर निदेशक ने अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। विंध्याचल मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. अशोक कुमार ने शनिवार को सीएचसी घोरावल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में खराब शौचालय व्यवस्था और यूरिनल को जल्द दुरूस्त कराने का निर्देश देने के साथ ही एक्स-रे मशीन को जल्द चालू कराने का आश्वासन भी दिया।
शनिवार की दोपहर अपर निदेशक अशोक कुमार सीएचसी पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, स्टोर रूम, डाक्टर कक्ष, फार्मासिस्ट कक्ष, शौचालय सहित अस्पताल की साफ-सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया। इसके बाद 50 बेड मैटरनिटी विंग में जच्चा-बच्चा वार्ड, प्रसव कक्ष के साथ वहां की भी साफ सफाई व उपस्थिति रजिस्टर इत्यादि का निरीक्षण किया। अस्पताल में एक्स-रे मशीन बंद होने पर उन्होंने इसके सम्बंध में डॉक्टरों से जानकारी ली। अस्पताल में कई शौचालय व यूरिनल खराब होने पर उन्होंने शीघ्र दुरुस्त कराने के लिए निर्देश दिया। अस्पताल में मरीजों से दवा इत्यादि की जानकारी लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
एडी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि बंद पड़ी एक्स-रे मशीन को जल्द चालू कराया जाएगा। अस्पताल के बाहर व भीतर साफ-सफाई व्यवस्था ठीक थी। जबकि कुछ शौचालय व यूरिनल खराब होने की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि बंद पड़ी एक्स-रे मशीन ठीक कराने और शौचालय व यूरिनल को दो-तीन दिनों में दुरुस्त कराने का निर्देश सीएचसी अधीक्षक डॉ दिनेश कुमार को दिया गया है। इस अवसर डॉ मुन्ना प्रसाद, डॉ संग्राम सिंह, डॉ अंकित सिंह, डॉ आशीष राय, डॉ आरके यादव, अनिल यादव आदि रहे।