फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action will be taken if bonfire is not lit in public places

सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जले अलाव तो होगी कार्रवाई

Mon, 20 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if bonfire is not lit in public places
ठंड के दस्तक देने के बाद से ही जिले के सभी नगर निकायों के सार्वजनिक स्थलों पर डीएम ने अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। अलाव की व्यवस्था न होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आदेश मिलने के बाद से ही नगर के बढ़ौली समेत अन्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। लेकिन, जिले के कई नगर निकायों में अलाव नहीं जल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले ठंड ने विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया है। हाड़कंपा देने वाली ठंड से गरीब तबकेे लोग बेहाल होने लगे हैं। सोमवार को राबट्र्सगज नगर और आसपास के इलाकों का तापमान पांच डिग्री के नीचे पहुंच गया था। इसको देखते हुए जिलाधिकारी टीके शिबू ने नगर पालिका राबट्र्सगंज, नगर पंचायत घोरावल, चुर्क-गुर्मा, चोपन, ओबरा, डाला, रेणुकूट, दुद्वी, पिपरी और अनपरा के अधिशासी अधिकारियों को बस स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने का निर्देश दिया है। चेताया है कि अलाव न जलने की शिकायत मिलने जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि राबट्र्सगंज के बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौक समेत अन्य जगहों पर अलाव जलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed