फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action on 40 crusher plants regarding ballast storage

Sonebhadra News: गिट्टी भंडारण को लेकर 40 क्रशर प्लांटों पर कार्रवाई

Sat, 15 Jul 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Action on 40 crusher plants regarding ballast storage
ओबरा। खनन निदेशक रोशन जैकब के निर्देशन में ओबरा बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में तीसरे दिन भी जांच जारी रही। लखनऊ एवं जिले के संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने बिल्ली खनन क्षेत्र के भारी मात्रा में डंप गिट्टी के एमएम-11 की जांच की। इस दौरान पर्याप्त कागजात नहीं होने पर लगभग 40 क्रशर प्लांटों पर पड़ी गिट्टी को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान क्रशर क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। मौके पर प्रपत्र 11 नहीं दिखा पाने पर सुरेश स्टोन, शुभम स्टोन, ओम शिव इंटरप्राइजेज, राजकुमार स्टोन, कृष्णा स्टोन, बलिया स्टोन, गणेश स्टोन, डीआई स्टोन, बी अग्रवाल स्टोन प्राइवेट प्रथम एवं द्वितीय सहित 40 क्रशर प्लांटों पर कार्यवाई करते हुए डंप गिट्टी को सीज कर दिया गया। टीम में तहसीलदार ओबरा सुशील कुमार, खनन निरीक्षक मनोज, क्षेत्रीय लेखपाल अरुणोदय पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed