फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action Against ten trucks for lack of transport forms, seven tucks seized and three challan

परिवहन प्रपत्र के अभाव में दस ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई

Wed, 12 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Action Against ten trucks for lack of transport forms, seven tucks seized and three challan
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर व म्योरपुर-लीलासी मार्ग पर बुधवार को संयुक्त टीम ने बालू लदे वाहनों की जांच की। इस दौरान दस वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्यवाही से ट्रक चालकों में हड़कंप की स्थिति है। लगातार मिल रही ओवर लोडिंग और अवैध खनन की शिकायत के बाद प्रशासन की अगुवाई में पुलिस खनन व परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर धरपकड़ की।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग व म्योरपुर-लीलासी मार्ग पर उपजिलाधिकारी रमेश कुमार की अगुवाई में पुलिस क्षेत्राधिकारी, खनन व परिवहन विभाग की टीमों ने जांच की। इस दौरान पकड़े गए ट्रक चालकों से जरूरी कागजात मांगे गए, लेकिन वह नहीं दे सके। टीम ने विभिन्न जगहों से पकड़े गए करीब सात ट्रकों को सीज कर म्योरपुर थाने में खड़ा करा दिया। संयुक्त टीम ने तीन वाहनों के खिलाफ चालान करने की कार्यवाही की। संयुक्त टीम द्वारा दस वाहनों के खिलाफ की गई कार्यवाही से हड़कंप की स्थिति है। उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि परिवहन प्रपत्र के अभाव में सात वाहनों को सीज कर म्योरपुर थाने के सुपुर्द किया गया है, जबकि तीन वाहनों को चालान करने की कार्यवाही की गई है। संयुक्त टीम में खान निरीक्षक जी के दत्ता, बीपी सिंह, अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed