फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of revenue theft by making illegal e-form arrested

Sonebhadra News: अवैध ई-प्रपत्र बनाकर राजस्व चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Accused of revenue theft by making illegal e-form arrested
चोपन (सोनभद्र)। अवैध रूप से ई-प्रपत्र तैयार कर करोड़ों रुपये राजस्व की क्षति करने वाले अंतर जनपदीय आरोपी को चोपन पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे चोपन बस स्टैंड से दबोचने के बाद पूछताछ कर संबंधित धाराओं में कोर्ट के लिए चालान कर दिया।
विज्ञापन

चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि 27 मई को तत्कालीन ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार ने भंडारण लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से ई-प्रपत्र सी बनाकर राज्य सरकार को रायल्टी व खनिज मूल्य सहित लगभग 1.39 करोड़ रुपये के सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने के संबंध में तहरीर दी थी। इसके आधार पर ओबरा के शिवनगर कॉलोनी निवासी सत्य प्रकाश केशरी, राम मंदिर कॉलाेनी निवासी गणेश कुमार अग्रवाल, चंदौली के जूडहरचन निवासी श्याम कुमार प्रजापति, चोपन के गौरवनगर निवासी आशुतोष मिश्रा और अहरौरा निवासी रविकांत पांडेय व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन

मुकदमे की जांच डाला चौकी प्रभारी को सौंपी गई थी। छानबीन में मिर्जापुर के देहात कोतवाली अंतर्गत बेदौली कला निवासी मंजय कुमार गोंड का नाम भी प्रकाश में आया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को चोपन बस स्टैंड से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाला चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कई अन्य नाम भी सामने आए हैं। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इस दौरान टीम में चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, डाला चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह, कांस्टेबल रंजीत सरोज, सत्यप्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed