फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of occupying forest land, five jailed

Sonebhadra News: वन भूमि पर कब्जे का आरोप, पांच को जेल

Mon, 16 Jan 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of occupying forest land, five jailed
म्योरपुर थाना क्षेत्र के हरहोरी गांव में वन भूमि पर कब्जे के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वन दारोगा की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वादी वन दरोगा विजेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि पूर्व में जिस वन भूमि को खाली कराया गया था, उसी पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे की सूचना थी। इसकी जानकारी होने पर वनकर्मी मौके पर पहुंच कर उन्हें कब्जा हटा लेने के लिए कहा, लेकिन वह हटाने के लिए तैयार नहीं हुए। अवैध कब्जा करने वालों ने वन कर्मियों को धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने लगे। अतिक्रमणकारी वन कर्मियों को फर्जी मुकदमे में फंसाने तक की धमकी देने लगे। पुलिस ने बताया कि वन दरोगा विजेंद्र सिंह की तहरीर पर ओमप्रकाश, शेषमन, शिवनारायण, शांति देवी व करीनापति के खिलाफ संबंधित धारा एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम तथा भारतीय वन अधिनियम के विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed