फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of murdering husband after taking him away from home, police engaged in investigation

Sonebhadra News: घर से ले जाकर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering husband after taking him away from home, police engaged in investigation
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपरखाड़ के शिवदामर टोला निवासी श्याम बिहारी उरांव (45) की शुक्रवार रात मौत हो गई। पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का दावा कि शरीर पर किसी तरह के चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव निवासी फूलमती देवी ने कोन थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पति श्याम बिहारी उरांव की 5 जून की शाम लगभग 6 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। पत्नी का आरोप है कि खेत में मवेशी चराने के विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों ने घर से खींचकर पति को ले गए और मारपीट कर हत्या कर दी। शव को सड़क पर फेंककर चले गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला अत्यधिक शराब के सेवन से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed