फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of extortion arrested

Sonebhadra News: रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Jul 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Accused of extortion arrested
अनपरा। स्थानीय पुलिस ने रंगदारी वसूलने के आरोप में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। उसकी स्कार्पियो भी सीज कर दी गई।
विज्ञापन

एसओ नागेश सिंह ने बताया कि चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र निवासी अजय चौरसिया ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दीपक पांडा नामक व्यक्ति अवैध उगाही के मकसद से उसे डरा-धमका रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को कोलगेट के पास रह रहे आरोपी दीपक पांडा निवासी ग्राम करसड़ा थना कछवा, मिर्जापुर को गिरफ्तार किया। उसकी स्कार्पियो को भी कब्जे में लिया। कोई कागजात प्रस्तुत न करने पर स्कार्पियो सीज कर दी गई। एसओ ने बताया कि आरोपी पर पहले से भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसआई विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार भारती, निर्भय सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed