फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of cheating seven lakhs in the name of getting jobs in railway

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी का आरोप

Tue, 07 Jul 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating seven lakhs in the name of getting jobs in railway
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के तिलया गांव निवासी आनंद कुमार मौर्या ने बबुराही के एक व्यक्ति पर रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तिलया निवासी आनंद कुमार ने मंगलवार को करमा थानाध्यक्ष को तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने कहा है कि बबुराही गांव निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें झांसा दिया। आश्वासन दिया कि रेलवे में उसकी अच्छी पकड़ है और वह उसे नौकरी दिलवा सकता है। वह उसके झांसे में आ गया और मांगे गए सात लाख रुपये उसने आरोपी को दे दिया। इसमें से एक लाख 60 हजार रुपये आरोपी की तरफ से बताए गए बैंक खाते में डाला गया जबकि पांच लाख 40 हजार रुपये नकद दिए गए।
विज्ञापन

तहरीर में भुक्तभोगी ने आरोपी का नाम, बैंक खाता संख्या का भी जिक्र किया है। करमा थानाध्यक्ष संतोष सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जिस व्यक्ति पर सात लाख रुपये की ठगी का आरोप है, उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed