फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of beating two workers for demanding wages

मजदूरी मांगने पर दो मजदूरों की पिटाई का आरोप

Wed, 26 Aug 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Accused of beating two workers for demanding wages
दुद्धी। क्षेत्र के महुली में रेलवे दोहरीकरण का कार्य करा रहे ठेकेदार के आदमियों पर मजदूरों ने मजदूरी नही देने का आरोप लगाया है। मजदूरी न मिलने के कारण मजदूर बुधवार को महुअरिया स्थित ऑफिस पहुंचे। आरोप है कि यहां मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और ठेकेदार के आदमियों ने दो मजदूरों को मारा पीटा भी। टेढ़ा गांव के मजदूर विजय, राजकुमार, संतोष, अजय, मनोज, दिनेश सहित अन्य मजदूरों का आरोप है कि हम सभी लोग एक कम्पनी के तहत रेलवे दोहरीकरण में कार्य कर रहे है। लेकिन मार्च महीने से हम लोगों की मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे हम लोगों को घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। हमलोग बकाए मजदूरी की मांग करने के लिए कई दिनों से परेशान हैं। आज तक मजदूरी नही मिला। उल्टे ठेकेदार व उनके आदमियों की डांट भी सुननी पड़ रही हैं। बुधवार को उस समय हद हो गया जब ठेकेदार के आदमियों ने दो मजदूरों को मार दिया। मजदूरों ने मजदूरी नही देने व मारने - पीटने की घटना की सूचना डायल 112 पर दी है। समाचार लिखे जाने तक डायल 112 की पुलिस घटना स्थल पहुंच कर आक्रोशित मजदूरों को समझाने बुझाने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed