{"_id":"66d84a23df302c9de4064e68","slug":"accused-arrested-for-molesting-an-eight-year-old-girl-in-sonbhadra-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: आठ साल की बच्ची के साथ 48 साल के शख्स ने की हैवानियत, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: आठ साल की बच्ची के साथ 48 साल के शख्स ने की हैवानियत, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Wed, 04 Sep 2024 05:23 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:23 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 48 साल के शख्स ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी को अरेस्ट कर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले में आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की उम्र 48 वर्ष है। वह उसी गांव का रहने वाला है। परिचित होने के कारण वह बालिका को फुसलाकर अपने साथ ले गया और घिनौनी हरकत की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह है मामला
दुद्धी कोतवाली में दी तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति ने बालिका को अकेला देखकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। आरोपी के घर में भी उस वक्त कोई नहीं था। वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी तो वह सन्न रह गए।
विज्ञापन
पीड़ित के पिता की तहरीर पर आनन-फानन पुलिस ने केस दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। बुधवार को रजखड़ पहाड़ी के पास से पुलिस ने आरोपी अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया। सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन